दुर्ग में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: आरक्षक की पत्नी और 9 साल के बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी रानी यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना दुर्ग के एसटीएफ कॉलोनी की है, जहां शनिवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी महिला घर में घुसी और ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। हमले के दौरान परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप फैल गया।

घटना के वक्त मौजूद एक अन्य बच्ची नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। घायल तानिया यादव को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और आरक्षक के बीच किसी तरह का विवाद और कथित संबंध होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

सत्यप्रकाश तिवारी (सीएसपी) के अनुसार, आरोपी महिला ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *