छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग समेत कुल 5 आरोपी शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक और स्कूटी को निशाना बनाते थे।पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के बाद वाहनों को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 5 स्प्लेंडर बाइक और 1 एक्टिवा स्कूटी शामिल है।यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लक्ष्मी नगर इलाके से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।इस मामले की शुरुआत तब हुई जब मदर टेरेसा नगर, कैंप-01 निवासी सुखदेव पाण्डेय ने अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को नेहरू नगर स्थित अटल प्रतिमा के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ लिया।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल थे। वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चुराकर सुनसान जगहों पर छिपा देते थे और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग समेत कुल 5 आरोपी शामिल हैं, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइक और स्कूटी को निशाना बनाते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के बाद वाहनों को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 5 स्प्लेंडर बाइक और 1 एक्टिवा स्कूटी शामिल है।
यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने लक्ष्मी नगर इलाके से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब मदर टेरेसा नगर, कैंप-01 निवासी सुखदेव पाण्डेय ने अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को नेहरू नगर स्थित अटल प्रतिमा के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ लिया।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की चोरी की घटनाओं में शामिल थे। वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चुराकर सुनसान जगहों पर छिपा देते थे और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *