दुर्ग जिले में पुलिस का रौब दिखाकर लोगों को डराने वाले एक फर्जी पुलिसिया स्टंटबाज का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी थार गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगाकर सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रहा था और आम लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।दरअसल मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां जुनवानी चौक के पास एक थार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहा था। आरोपी युवक की पहचान समीर वर्मा के रूप में हुई है, जो कोहका का निवासी बताया जा रहा है। युवक ने अपनी थार गाड़ी पर अवैध रूप से पुलिस का मोनो और बोर्ड लगा रखा था, ताकि वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर धौंस जमा सके और नियमों की खुलेआम अनदेखी कर सके।स्थानीय लोगों ने जब उसकी खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान यह साफ हुआ कि युवक न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था, बल्कि पुलिस विभाग की पहचान का दुरुपयोग भी कर रहा था, जो एक गंभीर अपराध है।पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि एक थार चालक खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा है। मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग जिले में पुलिस का रौब दिखाकर लोगों को डराने वाले एक फर्जी पुलिसिया स्टंटबाज का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी थार गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगाकर सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रहा था और आम लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।
दरअसल मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां जुनवानी चौक के पास एक थार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहा था। आरोपी युवक की पहचान समीर वर्मा के रूप में हुई है, जो कोहका का निवासी बताया जा रहा है। युवक ने अपनी थार गाड़ी पर अवैध रूप से पुलिस का मोनो और बोर्ड लगा रखा था, ताकि वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर धौंस जमा सके और नियमों की खुलेआम अनदेखी कर सके।
स्थानीय लोगों ने जब उसकी खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान यह साफ हुआ कि युवक न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था, बल्कि पुलिस विभाग की पहचान का दुरुपयोग भी कर रहा था, जो एक गंभीर अपराध है।
पुलिस ने आरोपी की थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान सूचना मिली थी कि एक थार चालक खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा है। मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *