दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और हुक्का से जुड़ी सामग्री भी जप्त की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से प्लास्टिक बोरियों में रखे 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, हुक्का नोजल, हुक्का कोल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राजेश जैन और शैलेश जैन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दुर्ग के मालवीय नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 2 हजार 100 रुपये की सामग्री जप्त की गई है, जिसमें 600 रुपये नगद भी शामिल हैं।एएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और हुक्का से जुड़ी सामग्री भी जप्त की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से प्लास्टिक बोरियों में रखे 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, हुक्का नोजल, हुक्का कोल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राजेश जैन और शैलेश जैन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दुर्ग के मालवीय नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 2 हजार 100 रुपये की सामग्री जप्त की गई है, जिसमें 600 रुपये नगद भी शामिल हैं।
एएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *