कोरबा. रजगामार थाना इलाके के गांव बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक शख्स ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और इसे हाथ में लेकर गांव में घूमने लगा. पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और शराब के नशे में धुत होकर उसने इस घटना को बेहद वीभत्स और बेरहम तरीके से अंजाम दिया.शराब के नशे में खुद बताई पूरी दास्तांपत्नी का सिर काटने के बाद वह इसे बोर में भरकर थाने जाने वाला था. लेकिन गांव वालों ने उसे गांव में ही रोक लिया और बिठा कर रखा था. बुधवार आरोपी ने हत्या की और जब देर शाम पुलिस गांव में पहुंची तब आरोपी गांव के चौराहे पर ही बैठा हुआ था और पूरी कहानी बयां कर रहा था. वो मुझे धोखा दे रही थी- आरोपीआरोपी पति ने पत्नी का सिर बोरे से बाहर निकाला और पुलिस के सामने ही अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि "जिसका सिर मेरे हाथ में है, यह मेरी पत्नी थी और इसे मैं अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था, लेकिन इसने मेरे साथ गलत किया. इसलिए मैंने मार दिया.पोल्ट्री फार्म में रखवाली करता थापत्नी की जघन्य हत्या करने वाले आरोपी पति की पहचान सालिक राम यादव (उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष) के रूप में हुई है. वो मूलतः दीपका के समीप गांव झाबर का निवासी है. आरोपी अपनी पत्नी चैत बाई और चार बच्चों के साथ कोरबा जिले के गांव बुंदेली में रह रहा था. जहां वह जीवन प्रकाश साहू के पोल्ट्री फार्म की रखवाली का काम करता था. हत्या के बाद सिर को बोर में भरकर गांव पहुंचाहैवानियत भरी इस घटना में आरोपी युवक ने पहले पत्नी का सिर धड़ से अलग किया. इसके बाद कथित तौर पर कटा हुआ सिर एक प्लास्टिक के बोर में भरकर युवक गांव के बीच पहुंचा, यहां बोर से पत्नी का सिर बाहर निकाला फिर कटे हुए सिर को बालों से पकड़कर गांव में घूमने लगा. जिससे उसे देखने वाले लोग दहशत में आ गए.चरित्र संदेह के शक में मार डालाजानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, पहले दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी. इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया. सालिक राम खुद ही कह कर रहा है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. यह भी कर कह रहा है की पत्नी को भी उसके चरित्र पर संदेह था.आरोपी ने वीभत्स तरीके से पत्नी की हत्या की है. जिसे हिरासत में लिया गया है. वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, पत्नी को भी उसके चरित्र पर संदेह था. जो इस वारदात का कारण है. आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है.- प्रतीक चतुर्वेदी, कोरबा सीएसपीपुलिस ने हिरासत में लियाआरोपी पति सालिक राम ने भागने का प्रयास नहीं किया और पुलिस के गांव में पहुंचने तक
कोरबा. रजगामार थाना इलाके के गांव बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक शख्स ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और इसे हाथ में लेकर गांव में घूमने लगा. पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और शराब के नशे में धुत होकर उसने इस घटना को बेहद वीभत्स और बेरहम तरीके से अंजाम दिया.
शराब के नशे में खुद बताई पूरी दास्तां
पत्नी का सिर काटने के बाद वह इसे बोर में भरकर थाने जाने वाला था. लेकिन गांव वालों ने उसे गांव में ही रोक लिया और बिठा कर रखा था. बुधवार आरोपी ने हत्या की और जब देर शाम पुलिस गांव में पहुंची तब आरोपी गांव के चौराहे पर ही बैठा हुआ था और पूरी कहानी बयां कर रहा था. वो मुझे धोखा दे रही थी- आरोपी
आरोपी पति ने पत्नी का सिर बोरे से बाहर निकाला और पुलिस के सामने ही अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि "जिसका सिर मेरे हाथ में है, यह मेरी पत्नी थी और इसे मैं अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था, लेकिन इसने मेरे साथ गलत किया. इसलिए मैंने मार दिया.
पोल्ट्री फार्म में रखवाली करता था
पत्नी की जघन्य हत्या करने वाले आरोपी पति की पहचान सालिक राम यादव (उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष) के रूप में हुई है. वो मूलतः दीपका के समीप गांव झाबर का निवासी है. आरोपी अपनी पत्नी चैत बाई और चार बच्चों के साथ कोरबा जिले के गांव बुंदेली में रह रहा था. जहां वह जीवन प्रकाश साहू के पोल्ट्री फार्म की रखवाली का काम करता था. हत्या के बाद सिर को बोर में भरकर गांव पहुंचा
हैवानियत भरी इस घटना में आरोपी युवक ने पहले पत्नी का सिर धड़ से अलग किया. इसके बाद कथित तौर पर कटा हुआ सिर एक प्लास्टिक के बोर में भरकर युवक गांव के बीच पहुंचा, यहां बोर से पत्नी का सिर बाहर निकाला फिर कटे हुए सिर को बालों से पकड़कर गांव में घूमने लगा. जिससे उसे देखने वाले लोग दहशत में आ गए.
चरित्र संदेह के शक में मार डाला
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, पहले दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी. इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया. सालिक राम खुद ही कह कर रहा है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. यह भी कर कह रहा है की पत्नी को भी उसके चरित्र पर संदेह था.
आरोपी ने वीभत्स तरीके से पत्नी की हत्या की है. जिसे हिरासत में लिया गया है. वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, पत्नी को भी उसके चरित्र पर संदेह था. जो इस वारदात का कारण है. आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है.- प्रतीक चतुर्वेदी, कोरबा सीएसपी
पुलिस ने हिरासत में लिया
आरोपी पति सालिक राम ने भागने का प्रयास नहीं किया और पुलिस के गांव में पहुंचने तक
Your email address will not be published. Required fields are marked *