जन्मदिन पार्टी में शराब के पैसे को लेकर विवाद: बीयर बोतल से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

भिलाई नगर के सेक्टर-07 मार्केट क्षेत्र में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और हमले तक पहुंच गया। घटना 20 अप्रैल 2026 की है, जब प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ जयंती स्टेडियम के सामने मैदान में जन्मदिन मना रहा था।

इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और एक राय होकर हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से प्रार्थी की पीठ पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया। मामले की शिकायत थाना भिलाई नगर में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों डी. अजय और एस. विजय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टूटी हुई बीयर बोतल भी जप्त कर ली है। वहीं, एक अन्य आरोपी ए. मयंक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *