रायपुर. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रायपुर जिले में बड़ी सुविधा शुरू की गई है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा अभ्यर्थियों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.4 मई से 4 जून तक चलेगा प्रशिक्षणजिले में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा. प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण तैयारी का मौका देना है.ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्धअभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला एवं विकासखंड स्तर आयोजित किया जाएगा. ये आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें.इन पदों के लिए हुए हैं आवेदनअग्निवीर भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (10वीं/8वीं), महिला सेना पुलिस सहित कई श्रेणियों के लिए आवेदन किए गए हैं. इसके अलावा स्थायी कैडर के तहत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा और धर्म शिक्षक जैसे पद भी शामिल हैं.30 अप्रैल तक कर सकते हैं पंजीयनइच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक
Your email address will not be published. Required fields are marked *