छत्तीसगढ़ के बागबाहरा नगर के रिहायशी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रसेन धर्मशाला के पास तेंदूपत्ता से लदी एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आयशर वाहन क्रमांक CG 04 QE 7313 में लगभग 200 बोरा तेंदूपत्ता भरा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।बताया जा रहा है कि ओवरलोड गाड़ी ऊपर से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आ गई, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। यह गाड़ी लालपुर स्थित व्यास गोदाम में तेंदूपत्ता खाली करने जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई।घटना की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहीं पास स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह चल रहा था। अचानक उठी आग की लपटों और धुएं से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन, अध्यक्ष प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।हालांकि, इस घटना ने रिहायशी इलाकों में ओवरलोड वाहनों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के बागबाहरा नगर के रिहायशी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रसेन धर्मशाला के पास तेंदूपत्ता से लदी एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आयशर वाहन क्रमांक CG 04 QE 7313 में लगभग 200 बोरा तेंदूपत्ता भरा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि ओवरलोड गाड़ी ऊपर से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आ गई, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। यह गाड़ी लालपुर स्थित व्यास गोदाम में तेंदूपत्ता खाली करने जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई।
घटना की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहीं पास स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह चल रहा था। अचानक उठी आग की लपटों और धुएं से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।
सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन, अध्यक्ष प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हालांकि, इस घटना ने रिहायशी इलाकों में ओवरलोड वाहनों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *