भिलाई के नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण एक THAR अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, सुपेला निवासी तीन दोस्त—आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह—कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।इस भीषण हादसे में आकाश केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही वाहन की तकनीकी जांच भी की जा रही है।
भिलाई के नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण एक THAR अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, सुपेला निवासी तीन दोस्त—आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह—कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
इस भीषण हादसे में आकाश केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही वाहन की तकनीकी जांच भी की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *