दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा निवासी परदेशी राम निर्मलकर (55) ने 19 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके बेटे हेमंत निर्मलकर पर हमला किया गया। यह घटना उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास बबला होटल के सामने हुई।शिकायत के अनुसार, आरोपी अंकित सिन्हा ने हेमंत पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर शक था और इसी वजह से वह हेमंत निर्मलकर से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा निवासी परदेशी राम निर्मलकर (55) ने 19 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके बेटे हेमंत निर्मलकर पर हमला किया गया। यह घटना उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास बबला होटल के सामने हुई।
शिकायत के अनुसार, आरोपी अंकित सिन्हा ने हेमंत पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर शक था और इसी वजह से वह हेमंत निर्मलकर से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *