महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप ट्रक के जरिए पलसापाली बैरियर की ओर लाई जा रही है।सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर शुरुआत में उसमें केले भरे होने का आभास हुआ, लेकिन गहन जांच में फलों के पीछे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद किए गए। कुल 29 बोरियों में भरा गांजा जब्त किया गया, जिसका वजन 9 क्विंटल से अधिक बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, तस्करों ने जांच से बचने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई थी। हालांकि, सटीक सूचना और सतर्कता के चलते पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को मौके पर ही पकड़ लिया।आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीनों में जिले में 72 मामलों में 56 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है और कुल 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई अन्य राज्यों के तस्कर भी शामिल हैं।
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप ट्रक के जरिए पलसापाली बैरियर की ओर लाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर शुरुआत में उसमें केले भरे होने का आभास हुआ, लेकिन गहन जांच में फलों के पीछे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद किए गए। कुल 29 बोरियों में भरा गांजा जब्त किया गया, जिसका वजन 9 क्विंटल से अधिक बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, तस्करों ने जांच से बचने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई थी। हालांकि, सटीक सूचना और सतर्कता के चलते पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीनों में जिले में 72 मामलों में 56 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है और कुल 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई अन्य राज्यों के तस्कर भी शामिल हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *