खारून ब्रिज खुलते ही दूसरा दिन बना हादसे का दिन: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

खारुन नदी ब्रिज पर मेंटेनेंस के बाद शुरू हुई आवाजाही के महज दो दिन के भीतर ही एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर आरिफ रजा मंसूरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को सुपेला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *