सार्वजनिक स्थल पर आत्महत्या से मचा हड़कंप: पुलिसिंग पर उठे सवाल, कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

दुर्ग जिले के सेक्टर-4 क्षेत्र में 12 अप्रैल की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क-36 निवासी 36 वर्षीय अजय प्रजापति ने सार्वजनिक स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद सुबह 10 बजे तक शव का पेड़ पर लटका रहना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना से क्षेत्र में भय, असुरक्षा और मानसिक तनाव का माहौल बन गया। वहीं कुछ युवाओं द्वारा इस संवेदनशील घटना के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए रील बनाना समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा और जोन-5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में बल्कि सामाजिक कुरीतियों और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रभावी और संवेदनशील कदम उठाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष ख्वाजा अहमद, आशीष यादव, पार्षद सुरेश वर्मा, हरीश सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, लक्ष्मण सिंह, ब्लॉक महामंत्री धनु मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत दिशलहरें समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *