दुर्ग: बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर, पढ़ाई के दौरान हुआ था दोनों में प्यार, शक में प्रेमी बना शैतान मामूली विवाद और शक की वजह से एक युवक ने अपनी प्रेमिका का कत्ल बड़ी ही बेदर्दी के साथ कर दिया. वारदात की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक 17 अप्रैल की दोपहर को आरोपी शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद की डायल 112 पर फोन की पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका का गला घोंट दिया है, उसकी बॉडी उसके सामने पड़ी है.बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डरवारदात की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसने आरोपी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में ये पता चला कि आरोपी युवक बालोद जिले का रहने वाला है. जबकि मृतका खैरागढ़ की रहने वाली थी. युवक और युवती दोनों बाहर से आकर यहां पढ़ाई कर रहे थे. पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई. युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों के बीच किसी युवक को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की आरोपी युवक ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिलाई नगरपढ़ाई के दौरान हुआ था दोनों में प्यारहत्या के आरोपी युवक को शक था कि उसकी प्रेमिका का संबंध किसी और युवक से भी है. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन वो युवती को अपने किराए के मकान में लेकर गया. दोनों के बीच वहां भी दूसरे युवक को लेकर चर्चा हुई. चर्चा के दौरान ही आरोपी युवक भड़क गया और उसने गुस्से में आकर लड़की का गला दबा दिया. लड़की कुछ समझ पाती उससे पहले ही वो अधमरी हालत में पहुंच गई.शक में प्रेमी बना शैतानपुलिस जब मौके पर पहुंची तो लड़की बेसुध पड़ी थी. पुलिस ने बिना देर किए युवती को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत यहां आने से पहले ही हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक से आगे की पूछताछ कर रही है.
Your email address will not be published. Required fields are marked *