महिला आरक्षण बिल लोकसभा में विफल, सरोज पांडेय का दुर्ग में धरना

दुर्ग। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास नहीं होने के विरोध में सरोज पांडेय गांधी पुतला के सामने धरने पर बैठ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार के समर्थन में आवाज बुलंद की।

विपक्ष पर साधा निशाना

धरने को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी विपक्षी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध कर रही हैं। उनका कहना था कि विपक्ष को डर है कि इस बिल का लाभ भाजपा और प्रधानमंत्री को मिलेगा, इसलिए उन्होंने वोटिंग के समय दूरी बनाई।

प्रियंका गांधी पर भी सवाल 

सरोज पांडेय ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की महिलाओं को इस बिल से 33 प्रतिशत आरक्षण की उम्मीद थी, जिससे उनकी भागीदारी बढ़ती। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी स्वयं महिला होने के बावजूद इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आईं।

संघर्ष जारी रखने का ऐलान

उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर पहले भी इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

54 वोटों से गिरा बिल

गौरतलब है कि लोकसभा में यह बिल संविधान संशोधन से जुड़ा होने के कारण दो-तिहाई बहुमत मांगता था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि पास होने के लिए 352 वोट जरूरी थे। इस तरह महिला आरक्षण बिल 54 वोटों से गिर गया।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *