दुर्ग जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में धमधा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना धमधा क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दो व्यक्तियों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल जब्बार (उम्र 56 वर्ष), निवासी ग्राम तुमाकला थाना धमधा जिला दुर्ग और त्रिलोक जैन निवासी जालबांधा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 हजार 300 रुपये नगद और एक ओप्पो A1K टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल जप्ती मूल्य लगभग 12 हजार 300 रुपये बताया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध तरीके से जुआ खेलकर आर्थिक लाभ कमाने में संलिप्त थे। मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं थाना धमधा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
दुर्ग जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में धमधा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना धमधा क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दो व्यक्तियों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल जब्बार (उम्र 56 वर्ष), निवासी ग्राम तुमाकला थाना धमधा जिला दुर्ग और त्रिलोक जैन निवासी जालबांधा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4 हजार 300 रुपये नगद और एक ओप्पो A1K टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये है। इस प्रकार कुल जप्ती मूल्य लगभग 12 हजार 300 रुपये बताया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध तरीके से जुआ खेलकर आर्थिक लाभ कमाने में संलिप्त थे। मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं थाना धमधा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
Your email address will not be published. Required fields are marked *