दुर्ग जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मोहन नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रांजल यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी शंकर नगर, दुर्ग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ‘Rlam 0.5’ की कुल 300 नग गोलियां बरामद की गईं। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने कुल जप्ती का मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार 300 रुपये बताया है।पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और आर्थिक लाभ कमा रहा था।मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 27(क) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल पुलिस के टोल फ्री नंबर 1933 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
दुर्ग जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मोहन नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रांजल यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी शंकर नगर, दुर्ग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ‘Rlam 0.5’ की कुल 300 नग गोलियां बरामद की गईं। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने कुल जप्ती का मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार 300 रुपये बताया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और आर्थिक लाभ कमा रहा था।
मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 27(क) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी तत्काल पुलिस के टोल फ्री नंबर 1933 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Your email address will not be published. Required fields are marked *