भिलाई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। देशभर में चल रहे इस अभियान के तहत भिलाई में भी सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।इस स्कूटी रैली की शुरुआत प्रियदर्शनी परिसर से हुई, जिसे अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सेक्टर-2 और सुपेला क्षेत्र से होते हुए पुनः प्रियदर्शनी परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में महिलाओं ने “नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार” और “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों, विशेषकर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का भी उल्लेख किया।वहीं पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पंचायत से लेकर संसद तक उनकी सक्रिय भागीदारी देश के विकास को नई दिशा दे रही है। इस तरह की रैलियां महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करती हैं।
भिलाई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। देशभर में चल रहे इस अभियान के तहत भिलाई में भी सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
इस स्कूटी रैली की शुरुआत प्रियदर्शनी परिसर से हुई, जिसे अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सेक्टर-2 और सुपेला क्षेत्र से होते हुए पुनः प्रियदर्शनी परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में महिलाओं ने “नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार” और “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों, विशेषकर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का भी उल्लेख किया।
वहीं पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पंचायत से लेकर संसद तक उनकी सक्रिय भागीदारी देश के विकास को नई दिशा दे रही है। इस तरह की रैलियां महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करती हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *