दुर्ग जिले में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को भिलाई के सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में यातायात पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नेशनल हाईवे और जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत अवैध पार्किंग को हटाने, सड़क किनारे अतिक्रमण समाप्त करने और दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां सुधार कार्य किए जाएंगे।कुम्हारी टोल प्लाजा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर खड़े अनावश्यक और अवैध वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटिंग को चिन्हित कर बंद करने और आगामी सड़क सुरक्षा बैठक के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और शराब के नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ई-चालान प्रक्रिया को और अधिक सक्रिय करते हुए उसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।इसके अलावा अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान संयमित और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखने, अनावश्यक विवाद से बचने और नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। आम जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान और नवाचार अपनाने पर भी बल दिया गया।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
दुर्ग जिले में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को भिलाई के सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में यातायात पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नेशनल हाईवे और जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत अवैध पार्किंग को हटाने, सड़क किनारे अतिक्रमण समाप्त करने और दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां सुधार कार्य किए जाएंगे।
कुम्हारी टोल प्लाजा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर खड़े अनावश्यक और अवैध वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटिंग को चिन्हित कर बंद करने और आगामी सड़क सुरक्षा बैठक के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और शराब के नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ई-चालान प्रक्रिया को और अधिक सक्रिय करते हुए उसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान संयमित और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखने, अनावश्यक विवाद से बचने और नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है। आम जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान और नवाचार अपनाने पर भी बल दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Your email address will not be published. Required fields are marked *