अहिवारा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबेडकर चौक अहिवारा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच खीर-पूरी का प्रसाद वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का आयोजन इंद्रभान पाटिल के संयोजन में संपन्न हुआ, जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए संयोजक नियुक्त किया गया था। सह-संयोजक के रूप में कमलेश वर्मा एवं देवेंद्र कोसले ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिए गए प्रेरणादायक नारे—“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”—को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश आज भी समाज के उत्थान और समानता की दिशा में मार्गदर्शक है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुरषोतम देवांगन, रविशंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह, नटवर ताम्रकार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, महामंत्री निरमेश मिश्रा, शुभम ताम्रकार, वकील टांडी, महेंद्र जनबंधु, वासनिक गुरुजी, विजय वासनिक, अजय वासनिक, लोकेश्वरी साहू, नंदकुमार यादव, बरसन नौरंगे, पवन जैन, साहिल खान, शेखर साहू, ममता जंघेल, संध्या नायक, शोभा शर्मा, किरण सोनी, विकास जैन, अरुण बंजारे, राजकिशोर कुर्रे, लोमेश साहू एवं राजकुमार शिवारे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान वकील टांडी जी का सम्मान किया गया, साथ ही बौद्ध समाज के महेंद्र जैन बंधु एवं वासनिक गुरुजी को भी सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया।
अहिवारा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंबेडकर चौक अहिवारा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच खीर-पूरी का प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन इंद्रभान पाटिल के संयोजन में संपन्न हुआ, जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए संयोजक नियुक्त किया गया था। सह-संयोजक के रूप में कमलेश वर्मा एवं देवेंद्र कोसले ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिए गए प्रेरणादायक नारे—“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”—को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश आज भी समाज के उत्थान और समानता की दिशा में मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुरषोतम देवांगन, रविशंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह, नटवर ताम्रकार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, महामंत्री निरमेश मिश्रा, शुभम ताम्रकार, वकील टांडी, महेंद्र जनबंधु, वासनिक गुरुजी, विजय वासनिक, अजय वासनिक, लोकेश्वरी साहू, नंदकुमार यादव, बरसन नौरंगे, पवन जैन, साहिल खान, शेखर साहू, ममता जंघेल, संध्या नायक, शोभा शर्मा, किरण सोनी, विकास जैन, अरुण बंजारे, राजकिशोर कुर्रे, लोमेश साहू एवं राजकुमार शिवारे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वकील टांडी जी का सम्मान किया गया, साथ ही बौद्ध समाज के महेंद्र जैन बंधु एवं वासनिक गुरुजी को भी सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *