छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कारोबारी ने कथित आर्थिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर अपने पूरे परिवार के साथ जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां भागो टोला निवासी योगेश जैन (42) ने अपनी पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को कीटनाशक पिलाने के बाद स्वयं भी जहर सेवन कर लिया।घटना 14 अप्रैल की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब योगेश ने अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद जैन को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चारों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।मौके से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र किया गया है। नोट में लिखा गया है कि कारोबारी ने साल 2020 से 2025 के बीच ‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर करीब 3.20 करोड़ रुपए उधार दिए थे, जो अब तक वापस नहीं मिले।परिजनों के मुताबिक, सुसाइड नोट में ग्राम रेंगाखुर्द निवासी एक व्यापारी का नाम भी दर्ज है, जिस पर करोड़ों रुपए बकाया होने और पैसे लौटाने से इनकार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, पैसे मांगने पर जान से मारने और गाड़ी से कुचलने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।फिलहाल चारों सदस्य अचेत अवस्था में हैं, जिसके चलते पुलिस अब तक उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पीड़ितों के बयान बेहद जरूरी होंगे। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कारोबारी ने कथित आर्थिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर अपने पूरे परिवार के साथ जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां भागो टोला निवासी योगेश जैन (42) ने अपनी पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को कीटनाशक पिलाने के बाद स्वयं भी जहर सेवन कर लिया।
घटना 14 अप्रैल की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब योगेश ने अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद जैन को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चारों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र किया गया है। नोट में लिखा गया है कि कारोबारी ने साल 2020 से 2025 के बीच ‘चार ट्रेडर्स’ के नाम पर करीब 3.20 करोड़ रुपए उधार दिए थे, जो अब तक वापस नहीं मिले।
परिजनों के मुताबिक, सुसाइड नोट में ग्राम रेंगाखुर्द निवासी एक व्यापारी का नाम भी दर्ज है, जिस पर करोड़ों रुपए बकाया होने और पैसे लौटाने से इनकार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, पैसे मांगने पर जान से मारने और गाड़ी से कुचलने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।
फिलहाल चारों सदस्य अचेत अवस्था में हैं, जिसके चलते पुलिस अब तक उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पीड़ितों के बयान बेहद जरूरी होंगे। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *