केएच मेमोरियल स्कूल का शानदार रिजल्ट: 100% सफलता, सुहानी शाह ने 93.9% के साथ किया टॉप

भिलाई स्थित केएच मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 54 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने सफलता हासिल कर 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया।

रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

विद्यालय की मेधावी छात्रा सुहानी शाह ने 93.9 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप-10 सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

वहीं संदीप यादव ने द्वितीय, आर्यन वर्मा ने तृतीय और मो. रेहान हुसैन ने चतुर्थ स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टॉप-10 सूची में अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में यामिनी साहू (पांचवां स्थान), सोनाक्षी (छठवां), नीलेश (सातवां), आयुष मिश्रा (आठवां), देवांश (नवां) और तनु सोनकर (दसवां स्थान) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विभा झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके भविष्य की शुरुआत है और उन्हें आगे भी इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार परिणाम से पूरे विद्यालय परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *