छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 14 अप्रैल को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की 4 बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में चोरों ने बंद मकानों, निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहन को निशाना बनाया।पहली घटना जामुल थाना क्षेत्र की है, जहां सेक्टर-07 भिलाई निवासी और जिला न्यायालय दुर्ग में वकील प्रेम प्रकाश यादव के निर्माणाधीन मकान में चोरी हुई। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ने के साथ दीवार भी तोड़ दी और अंदर रखे पानी का मोटर, केबल, लोहे काटने की मशीन सहित अन्य सामान पार कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।दूसरी वारदात भी जामुल क्षेत्र के आम्रपाली फेस-2 में हुई, जहां सिम्मु श्याम लाल अहिरवार का परिवार शादी में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर से सोने की चैन, एलसीडी टीवी और करीब 5500 रुपए नकद चोरी कर लिए। खास बात यह है कि उसी रात आसपास के दो और घरों में भी चोरी की घटनाएं हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।तीसरी घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर की है, जहां ब्यूटी पार्लर संचालिका ज्योति आडिल की एक्टिवा स्कूटी दिनदहाड़े पार कर दी गई। सुबह पार्लर के बाहर खड़ी की गई स्कूटी शाम तक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। स्कूटी की कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है।चौथी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में सामने आई, जहां एक बंद मकान को निशाना बनाया गया। मकान मालिक कांशीराम देवांगन अपनी पत्नी के साथ पुणे गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर से चांदी की मूर्तियां, मोती की माला, नकदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।इन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 14 अप्रैल को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की 4 बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में चोरों ने बंद मकानों, निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहन को निशाना बनाया।
पहली घटना जामुल थाना क्षेत्र की है, जहां सेक्टर-07 भिलाई निवासी और जिला न्यायालय दुर्ग में वकील प्रेम प्रकाश यादव के निर्माणाधीन मकान में चोरी हुई। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ने के साथ दीवार भी तोड़ दी और अंदर रखे पानी का मोटर, केबल, लोहे काटने की मशीन सहित अन्य सामान पार कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।
दूसरी वारदात भी जामुल क्षेत्र के आम्रपाली फेस-2 में हुई, जहां सिम्मु श्याम लाल अहिरवार का परिवार शादी में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर से सोने की चैन, एलसीडी टीवी और करीब 5500 रुपए नकद चोरी कर लिए। खास बात यह है कि उसी रात आसपास के दो और घरों में भी चोरी की घटनाएं हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
तीसरी घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर की है, जहां ब्यूटी पार्लर संचालिका ज्योति आडिल की एक्टिवा स्कूटी दिनदहाड़े पार कर दी गई। सुबह पार्लर के बाहर खड़ी की गई स्कूटी शाम तक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। स्कूटी की कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है।
चौथी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में सामने आई, जहां एक बंद मकान को निशाना बनाया गया। मकान मालिक कांशीराम देवांगन अपनी पत्नी के साथ पुणे गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर से चांदी की मूर्तियां, मोती की माला, नकदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।
इन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *