सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक झुलसे

छत्तीसगढ़ के Sakti जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Power Plant में मंगलवार दोपहर एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे प्लांट में काम के दौरान अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 30 से 40 मजदूर झुलस गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल प्लांट परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *