दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब आग की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।रविवार शाम दुर्ग के मिनी माता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।पुतला दहन के दौरान आग अचानक भड़क गई, जिसकी चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं।पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा के मुताबिक, पुतला दहन के दौरान आग बुझाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी का हाथ झुलसा है। मामले में जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, 10 अप्रैल को उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची को आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोपी ने अपने घर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में बच्ची का मुंह बांधकर बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया था। करीब 2 घंटे बाद बच्ची डरी-सहमी हालत में मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए उतई थाने का घेराव भी किया था। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लग पाएगी?
दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब आग की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
रविवार शाम दुर्ग के मिनी माता चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।
पुतला दहन के दौरान आग अचानक भड़क गई, जिसकी चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं।
पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा के मुताबिक, पुतला दहन के दौरान आग बुझाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी का हाथ झुलसा है। मामले में जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, 10 अप्रैल को उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची को आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोपी ने अपने घर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में बच्ची का मुंह बांधकर बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया था। करीब 2 घंटे बाद बच्ची डरी-सहमी हालत में मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए उतई थाने का घेराव भी किया था। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लग पाएगी?
Your email address will not be published. Required fields are marked *