कांकेर: छोटे बेठिया और परतापुर के बॉर्डर इलाके में आज सुबह माओवादियों और जवानों के बीच नक्सल मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला माओवादी को मार गिराया. मारी गई महिला माओवादी की पहचान ACM कमांडर रूपी के रूप में की गई है. रूपी तेलंगाना की अंतिम तेलगु कैडर थी जिसने अबतक सरेंडर नहीं किया था. अपने साथियों के सरेंडर करने के बावजूद वो बस्तर इलाके में सक्रिय थी.तेलंगाना कैडर की हार्डकोर नक्सली ACM रुपी ढेरबस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि जिला कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के माचपल्ली, आरामझोरा, हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर पुलिस बल को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था. सर्च अभियान के दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच माचपल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई.हम अब भी अपील कर रहे हैं कि जो भी बचे हुए माओवादी हैं वो समाज की मुख्यधारा में लौट आएं. हिंसा का रास्ता अपनाने वाले रूपी का हश्र देख लें. अभी भी आपके पास सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का मौका है: सुंदरराज पी, बस्तर आईजीकांकेर के छोटे बेठिया में हुआ एनकाउंटरएनकाउंटर खत्म होने के बाद इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया. सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को 1 महिला माओवादी कैडर का शव मिला. मुठभेड़ में बरामद माओवादी कैडर के शव की पहचान महिला माओवादी कमांडर ACM रूपी के रूप में की गई. एसीएम रूपी, डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी. जिसकी वर्ष 2025 में जिला मानपुर–मोहला में एक मुठभेड़ के बाद शव बरामद किया गया था. एसीएम रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी. मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से अभी भी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है.सरेंडर और पुनर्वास का आखिरी मौका: बस्तर आईजीबस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अब भी मौका है. जो बचे हुए माओवादी हैं वो हथियार डाल दें. आईजी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में काफी बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने पुनर्वास का मार्ग अपनाया है. किंतु रूपी जैसे कुछ कैडरों ने पुनर्वास के मार्ग को छोड़कर हिंसात्मक रास्ता अपनाया. जिसका परिणाम आज उसके अंत के रूप में सामने आया है. आईजीपी बस्तर ने शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से अपील की कि उनके पास अब बहुत सीमित समय शेष है. वे सभी हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें.2025 में हुए बड़े सरेंडर16.12.2025 बीजापुर: पुलिस के सामने 34 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें से 26 माओवादियों पर कुल मिलाकर 84 लाख का इनाम घोषित था.सरेंडर करने वालों में 7 महिलाएं भी शामिल थी.08.12.2025 राजनांदगांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया.इनमें एक प्रमुख माओवादी नेता रामधर माझी भी शामिल था, जिस पर 1.5 करोड़ का इनाम घोषित था.26.11.2025 बीजापुर: 41 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.इनमें से 32 नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 1.19 करोड़ का इनाम घोषित था.25.11.2025 नारायणपुर: नई नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दंडकारण्य क्षेत्र के 28 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए सरेंडर नक्सली'दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी' (DSZC) के सक्रिय सदस्य थे.17.10.2025 जगदलपुर: 210 नक्सलियों ने हथियार समेत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. यह अबतक का सबसे बड़ा सरेंडर था.राज्य में 170 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के ठीक एक दिन बाद, 210 और नक्सलियों ने आतंक का रास्ता छोड़ा.15.10.2025 गढ़चिरौली, महाराष्ट्र: वामपंथी उग्रवाद को एक बड़ा झटका देते हुए, CPI (माओवादी) पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव, उर्फ़ सोनू ने, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 60 माओवादी कैडरों के साथ सरेंडर कर दिया.24.07.2025 बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा: बीजापुर और दंतेवाड़ा में 2 बड़े सरेंडर हुए. बीजापुर में 25 नक्सिलयों ने हथियार डाले जबकि दंतेवाड़ा में 16 ने सरेंडर किया. कां
कांकेर: छोटे बेठिया और परतापुर के बॉर्डर इलाके में आज सुबह माओवादियों और जवानों के बीच नक्सल मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला माओवादी को मार गिराया. मारी गई महिला माओवादी की पहचान ACM कमांडर रूपी के रूप में की गई है. रूपी तेलंगाना की अंतिम तेलगु कैडर थी जिसने अबतक सरेंडर नहीं किया था. अपने साथियों के सरेंडर करने के बावजूद वो बस्तर इलाके में सक्रिय थी.
तेलंगाना कैडर की हार्डकोर नक्सली ACM रुपी ढेर
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि जिला कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के माचपल्ली, आरामझोरा, हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इस सूचना पर पुलिस बल को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था. सर्च अभियान के दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच माचपल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई.
हम अब भी अपील कर रहे हैं कि जो भी बचे हुए माओवादी हैं वो समाज की मुख्यधारा में लौट आएं. हिंसा का रास्ता अपनाने वाले रूपी का हश्र देख लें. अभी भी आपके पास सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का मौका है: सुंदरराज पी, बस्तर आईजी
कांकेर के छोटे बेठिया में हुआ एनकाउंटर
एनकाउंटर खत्म होने के बाद इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया. सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को 1 महिला माओवादी कैडर का शव मिला. मुठभेड़ में बरामद माओवादी कैडर के शव की पहचान महिला माओवादी कमांडर ACM रूपी के रूप में की गई. एसीएम रूपी, डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी. जिसकी वर्ष 2025 में जिला मानपुर–मोहला में एक मुठभेड़ के बाद शव बरामद किया गया था. एसीएम रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी. मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से अभी भी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है.
सरेंडर और पुनर्वास का आखिरी मौका: बस्तर आईजी
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अब भी मौका है. जो बचे हुए माओवादी हैं वो हथियार डाल दें. आईजी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में काफी बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने पुनर्वास का मार्ग अपनाया है. किंतु रूपी जैसे कुछ कैडरों ने पुनर्वास के मार्ग को छोड़कर हिंसात्मक रास्ता अपनाया. जिसका परिणाम आज उसके अंत के रूप में सामने आया है. आईजीपी बस्तर ने शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से अपील की कि उनके पास अब बहुत सीमित समय शेष है. वे सभी हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें.
2025 में हुए बड़े सरेंडर
16.12.2025 बीजापुर: पुलिस के सामने 34 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें से 26 माओवादियों पर कुल मिलाकर 84 लाख का इनाम घोषित था.सरेंडर करने वालों में 7 महिलाएं भी शामिल थी.
08.12.2025 राजनांदगांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया.इनमें एक प्रमुख माओवादी नेता रामधर माझी भी शामिल था, जिस पर 1.5 करोड़ का इनाम घोषित था.
26.11.2025 बीजापुर: 41 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.इनमें से 32 नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 1.19 करोड़ का इनाम घोषित था.
25.11.2025 नारायणपुर: नई नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दंडकारण्य क्षेत्र के 28 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए सरेंडर नक्सली'दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी' (DSZC) के सक्रिय सदस्य थे.
17.10.2025 जगदलपुर: 210 नक्सलियों ने हथियार समेत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. यह अबतक का सबसे बड़ा सरेंडर था.राज्य में 170 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने के ठीक एक दिन बाद, 210 और नक्सलियों ने आतंक का रास्ता छोड़ा.
15.10.2025 गढ़चिरौली, महाराष्ट्र: वामपंथी उग्रवाद को एक बड़ा झटका देते हुए, CPI (माओवादी) पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव, उर्फ़ सोनू ने, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 60 माओवादी कैडरों के साथ सरेंडर कर दिया.
24.07.2025 बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा: बीजापुर और दंतेवाड़ा में 2 बड़े सरेंडर हुए. बीजापुर में 25 नक्सिलयों ने हथियार डाले जबकि दंतेवाड़ा में 16 ने सरेंडर किया. कां
Your email address will not be published. Required fields are marked *