दुर्ग में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी: कांग्रेस का उतई थाने का घेराव, आरोपी के लिए फांसी की मांग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां उतई क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की और बोरी में भरकर कुएं के पास फेंक दिया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बच्ची को समय रहते बचा लिया गया। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस जघन्य घटना के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए उतई थाने का घेराव किया। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, खासकर नशे और अवैध शराब को इस तरह की घटनाओं का बड़ा कारण बताया।

कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *