छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 साल की एक मासूम बच्ची बोरे के अंदर अचेत अवस्था में मिली। बच्ची कुछ घंटों से लापता थी और तलाश के दौरान गांव के पास एक संदिग्ध बोरे से बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता 5 साल की बच्ची गांव के पास एक बोरे में बंद हालत में मिली। जानकारी के मुताबिक, बच्ची दोपहर से लापता थी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे।तलाश के दौरान गांव के ही दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। शक होने पर जब बोरा खोला गया, तो अंदर बच्ची अचेत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची का मुंह तकिए के खोल से कसकर बांधा गया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची डरी और सहमी हुई है, हालांकि उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के सभी पहलुओं से पर्दा उठाया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता 5 साल की बच्ची गांव के पास एक बोरे में बंद हालत में मिली। जानकारी के मुताबिक, बच्ची दोपहर से लापता थी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
तलाश के दौरान गांव के ही दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। शक होने पर जब बोरा खोला गया, तो अंदर बच्ची अचेत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची का मुंह तकिए के खोल से कसकर बांधा गया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची डरी और सहमी हुई है, हालांकि उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के सभी पहलुओं से पर्दा उठाया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *