छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, उड़कुडा निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। रात करीब 11 बजे उनकी कार चीवरांज से वापस आ रही थी, तभी सामने से आ रही एक अन्य कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।इस दर्दनाक हादसे में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास नेताम, बहन मकतुला नेताम और 7 वर्षीय भांजा वंश नेताम सहित दो अन्य रिश्तेदारों की जान चली गई। वहीं, दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, उड़कुडा निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। रात करीब 11 बजे उनकी कार चीवरांज से वापस आ रही थी, तभी सामने से आ रही एक अन्य कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक हादसे में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास नेताम, बहन मकतुला नेताम और 7 वर्षीय भांजा वंश नेताम सहित दो अन्य रिश्तेदारों की जान चली गई। वहीं, दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और एक ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *