छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र से वन्यजीवों के प्रति क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। दानिया गांव में एक व्यक्ति ने चने की फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में दो बंदरों (लंगूर) को एयरगन से गोली मारकर हत्या कर दी।मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग और पुलिस को दी गई, जिसके बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर एक बंदर मृत अवस्था में मिला, जबकि दूसरे के शव को आरोपी ने जमीन में दफना दिया था। बाद में खुले में पड़े शव को कुत्तों ने नोच डाला।जांच के दौरान आसपास के खेत मालिकों से पूछताछ की गई, जिसमें एक किसान ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की पहचान अजय पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि बंदर उसकी चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, इसी कारण उसने एयरगन से फायर किया।वन विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल एयरगन को भी जब्त कर लिया गया है।वन विभाग ने मृत बंदरों के शव का परीक्षण कर नियमानुसार अंतिम संस्कार (दफन) कराया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र से वन्यजीवों के प्रति क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। दानिया गांव में एक व्यक्ति ने चने की फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में दो बंदरों (लंगूर) को एयरगन से गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग और पुलिस को दी गई, जिसके बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर एक बंदर मृत अवस्था में मिला, जबकि दूसरे के शव को आरोपी ने जमीन में दफना दिया था। बाद में खुले में पड़े शव को कुत्तों ने नोच डाला।
जांच के दौरान आसपास के खेत मालिकों से पूछताछ की गई, जिसमें एक किसान ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की पहचान अजय पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि बंदर उसकी चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, इसी कारण उसने एयरगन से फायर किया।
वन विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल एयरगन को भी जब्त कर लिया गया है।
वन विभाग ने मृत बंदरों के शव का परीक्षण कर नियमानुसार अंतिम संस्कार (दफन) कराया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *