छत्तीसगढ़ की इन्फ्लुएंसर निवेदिता मंडावी को किडनैपिंग-गैंगरेप की धमकी, इंस्टा ग्रुप चैट का खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर संचालित एक कथित ‘नशा मुक्ति’ ग्रुप में कुछ युवकों द्वारा उनकी फोटो शेयर कर आपत्तिजनक और आपराधिक साजिश रची जा रही थी।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब इस ग्रुप की चैट्स लीक होकर निवेदिता तक पहुंचीं। चैट्स में आरोपियों द्वारा न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि उनके अपहरण और गैंगरेप की योजना बनाने जैसी गंभीर बातें भी सामने आईं।

निवेदिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद केशकाल थाना में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

निवेदिता ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने भावुक होकर पूरी आपबीती बताई। उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स वीडियो बनाकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि निवेदिता मंडावी एक अवॉर्ड-विनिंग कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपने वीडियो के माध्यम से बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को प्रस्तुत करती हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा और मॉडरेशन को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *