दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, नगदी, मोबाइल फोन समेत कुल 8 लाख 22 हजार 480 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम मोतीपुर में रहने वाले प्रार्थी 25 से 29 जनवरी 2026 के बीच घर से बाहर थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।मुख् आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर उर्फ नानू यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी का सामान तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू को बेचने के लिए दिया गया था।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 54 ग्राम सोना, 513 ग्राम चांदी, नगदी 6,480 रुपए, एक स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। चोरी की रकम से ही स्कूटी खरीदी गई थी।आरोपी पहले ऐसे मकानों की रेकी करते थे जो कई दिनों से बंद रहते थे। रात के समय ताला तोड़कर अंदर घुसते और जेवर-नकदी लेकर फरार हो जाते थे।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर लंबे समय तक खाली छोड़ने से पहले सुरक्षा के इंतजाम करें और पड़ोसियों या पुलिस को सूचना दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, नगदी, मोबाइल फोन समेत कुल 8 लाख 22 हजार 480 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम मोतीपुर में रहने वाले प्रार्थी 25 से 29 जनवरी 2026 के बीच घर से बाहर थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान घरों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।
मुख् आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर उर्फ नानू यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी का सामान तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू को बेचने के लिए दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 54 ग्राम सोना, 513 ग्राम चांदी, नगदी 6,480 रुपए, एक स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। चोरी की रकम से ही स्कूटी खरीदी गई थी।
आरोपी पहले ऐसे मकानों की रेकी करते थे जो कई दिनों से बंद रहते थे। रात के समय ताला तोड़कर अंदर घुसते और जेवर-नकदी लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर लंबे समय तक खाली छोड़ने से पहले सुरक्षा के इंतजाम करें और पड़ोसियों या पुलिस को सूचना दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
Your email address will not be published. Required fields are marked *