छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम ने आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद Hyundai Creta कार में बैठकर कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार में सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके मोबाइल फोन की जांच में Indian Premier League मैचों पर व्हाट्सएप के जरिए हार-जीत का दांव लगाते हुए सट्टा खिलाने के पुख्ता सबूत मिले।गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर गुप्ता, दीपचंद सोनकर और सीताराम साहू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,01,300 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार जब्त की है। कुल जब्ती लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।मामले की जानकारी देते हुए निमितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की है। साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी इनके नेटवर्क के फैलाव की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शहर में आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम ने आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद Hyundai Creta कार में बैठकर कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार में सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके मोबाइल फोन की जांच में Indian Premier League मैचों पर व्हाट्सएप के जरिए हार-जीत का दांव लगाते हुए सट्टा खिलाने के पुख्ता सबूत मिले।
गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर गुप्ता, दीपचंद सोनकर और सीताराम साहू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,01,300 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार जब्त की है। कुल जब्ती लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए निमितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की है। साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी इनके नेटवर्क के फैलाव की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शहर में आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी मानी जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *