छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 3 अप्रैल को महामाया चौक पर हुई महिला की वीभत्स हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास खुद सरगुजा पहुंचकर धरने में शामिल हुई हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।वहीं, प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे निर्भया कांड से जोड़ दिया, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। महिला कांग्रेस ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया है।दूसरी ओर, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने घटना को जघन्य बताते हुए कड़ी सजा की मांग की, लेकिन इसे निर्भया कांड से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने इसे आपसी विवाद का मामला बताया।पुलिस की ओर से दीपक कुमार झा ने कहा कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं और उसकी पहचान भी लगभग हो चुकी है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 3 अप्रैल को महामाया चौक पर हुई महिला की वीभत्स हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास खुद सरगुजा पहुंचकर धरने में शामिल हुई हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे निर्भया कांड से जोड़ दिया, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। महिला कांग्रेस ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया है।
दूसरी ओर, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने घटना को जघन्य बताते हुए कड़ी सजा की मांग की, लेकिन इसे निर्भया कांड से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने इसे आपसी विवाद का मामला बताया।
पुलिस की ओर से दीपक कुमार झा ने कहा कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं और उसकी पहचान भी लगभग हो चुकी है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *