दुर्ग में 21 वर्षीय युवक ने टावर से कूदकर जान दी, गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद तनाव में था

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप इलाके में एक युवक ने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21) निवासी टाउनशिप, नंदिनी नगर के रूप में हुई है। वह डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच कराई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया है।

गाड़ी टकराने के बाद था तनाव में
जांच में सामने आया है कि युवक ने एक दिन पहले अपने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा दिया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। परिजनों की डांट के डर से उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही जांच
मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *