दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी IPL मैचों पर “BET BHAI 9” लिंक के जरिए सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, क्रेटा कार और स्कूटी जब्त की है।थाना जामुल पुलिस को 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना जामुल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को रंगे हाथ IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी “BET BHAI 9” प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलते रहते थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और एक स्कूटी जब्त की है। मोबाइल की जांच में करीब 2.5 से 3 लाख रुपए के ऑनलाइन लेनदेन का खुलासा हुआ है।मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष)कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष)दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष)ग्राम खेदामारा, थाना जामुल, जिला दुर्गदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी IPL मैचों पर “BET BHAI 9” लिंक के जरिए सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, क्रेटा कार और स्कूटी जब्त की है।
थाना जामुल पुलिस को 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना जामुल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को रंगे हाथ IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी “BET BHAI 9” प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे और पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलते रहते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और एक स्कूटी जब्त की है। मोबाइल की जांच में करीब 2.5 से 3 लाख रुपए के ऑनलाइन लेनदेन का खुलासा हुआ है।
मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष)
कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष)
दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष)
ग्राम खेदामारा, थाना जामुल, जिला दुर्ग
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Your email address will not be published. Required fields are marked *