दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग-अलग लोगों से 10 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी।पुलिस के अनुसार आरोपी लक्ष्मी टाण्डी ने एक प्रार्थी को 6 महीने में रकम दोगुना करने का लालच देकर करीब 3 लाख रुपये नगद और 7 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से ठग लिए।वहीं दूसरे मामले में आरोपी ने एक महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर 60 हजार रुपये की ठगी की।दोनों मामलों में पद्मनाभपुर थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच या निवेश और लोन के नाम पर अनजान लोगों के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग-अलग लोगों से 10 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी लक्ष्मी टाण्डी ने एक प्रार्थी को 6 महीने में रकम दोगुना करने का लालच देकर करीब 3 लाख रुपये नगद और 7 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से ठग लिए।
वहीं दूसरे मामले में आरोपी ने एक महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर 60 हजार रुपये की ठगी की।
दोनों मामलों में पद्मनाभपुर थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच या निवेश और लोन के नाम पर अनजान लोगों के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Your email address will not be published. Required fields are marked *