छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ पकड़ा गया, 1 किलो की कीमत करोड़ों में! विदेशी हाई-टेक गांजा भिलाई में पकड़ा गया, 100 गुना ज्यादा असरदार बताया जा रहा

छत्तीसगढ़ में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, भिलाई पुलिस की हाई-टेक नशे पर बड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है गांजे की विशेष किस्म? दुर्ग जिले में 2 किलो सामान्य गांजा के साथ 2-3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा भी जब्त किया गया है. इसे विदेश से मंगाया जाता है. दुर्ग: जिला पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है. गांजे के खास तरह के प्रकार को हाई-टेक नशा भी कहते हैं, ऐसी कार्रवाई प्रदेश में पहली बार भिलाई में हुई है. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


2 किलो सामान्य गांजा भी मिला

थाना भिलाई नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर 2 आरोपियों विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 2 किलो सामान्य गांजा और उच्च गुणवत्ता वाला 2-3 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड भी बरामद हुआ है.

नशे के और भी सामान मिले

गांजा के अलावा पुलिस ने नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाले गोगो पेपर और चिलम भी जब्त किए. इसके साथ ही मोबाइल और 40,000 रुपये नगद सहित कुल 1.75 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.


इस मामले में 2 आरोपियों को पकड़ा गया है वहीं एक आरोपी को भोपाल से भी पकड़ा गया उससे भी पूछताछ कर कोर्ट में पेश करेंगे- विजय अग्रवाल,एसएसपी दुर्ग


क्या है हाइड्रोपोनिक गांजा?

दरअसल, हाइड्रोपोनिक्स बागवानी का एक प्रकार है. जिसमें कृत्रिम वातावरण में पानी आधारित खेती कर बिना मिट्टी के पौधे, आमतौर पर फसलें या औषधीय पौधे उगाए जाते हैं. इसी के तहत ये गांजा भी बिना मिट्टी के, केवल पानी और पोषक तत्वों (nutrients) का उपयोग कर उगाया जाता है. ये गांजा विदेशों से मंगाया जाता है और ये काफी महंगा होता है.


एक किलो गांजा एक करोड़ रुपए

इसका जो नशा है वह सामान्य गांजा से 100 गुना जाता रहता है. ये कम मात्रा में ही बहुत ज्यादा नशा करता है. एक किलो गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक हो सकती है. यह गांजा की खास वैरायटी होती है. हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगने के कारण इसे हाइड्रो गांजा भी कहते हैं.


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *