अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला, ट्रेलर से टकराकर चालक समेत 4 की मौत

अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, स्कॉर्पियो चालक ने राहगीर महिलाओं को रौंदा फिर ट्रेलर से जा भिड़ा हादसे में 3 महिलाओं की मौत हुई है. वहीं ट्रेलर से टकराने के कारण स्कॉर्पियो चालक ने भी दम तोड़ दिया सरगुजा: जिले के अंबिकापुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. अंबिकापुर रायपुर नेशनल हाईवे 130 में यह हादसा हुआ. शहर से लगे ग्राम भिठ्ठीकला में बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने राहगीर महिलाओं को रौंद दिया.ट्रेलर से भी टकराई स्कॉर्पियोस्कॉर्पियो राहगीर महिलओं को टक्कर मारते हुए ट्रेलर से भी जा टकराई. इस घटना में महिलाओं समेत चालक की भी मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है, सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र का ये मामला है. ड्राइवर के नशे में होने की आशंकाघटना स्थल पर कुछ ही दूरी पर मणिपुर थाना है, जहां से पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद चालक शराब के नशे में काफी तेज ड्राइव कर रहा था, अचानक वो अनियंत्रित हो गया और रस्ते में जा रही 3 महिलाओं को रौंद दिया. स्कार्पियो चालक फिर भी नियंत्रित नहीं हो सका और जा रहे ट्रेलर में जा घुसा और घटना में उसकी भी मौत हो गई.महासमुंद में भी रफ्तार का कहरमहासमुंद जिले में 2 बाइक सवारों की टक्कर ओवरटेक के दौरान हो गई. हादसे में 2 की हालत गंभीर है. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक रायपुर मंदिर हसौद निवासी 21 वर्षीय श्रवण धिवर अपने दोस्त 18 वार्षीय राहुल धिवर के साथ खल्लारी मेला देखने गया था. मेला देखने के बाद दोनों दोस्त बाइक से ही घर लौट रहे थे. दोनों जब अपने गृह ग्राम मंदिर हसौद से थोड़ी दूर बागबाहरा रोड फिंगेश्वर पहुंचे तो वहां पर गाड़ी को ओवरटेक करने लगे. इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *