दुर्ग दौरे पर गृहमंत्री विजय शर्मा, सामाजिक अधिवेशन में शामिल होकर दिए बड़े संकेत माताओं-बहनों के लिए बड़ी घोषणा के संकेत, नक्सल ऑपरेशन और भर्ती मुद्दे पर भी रखी बात

दुर्ग छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाटन क्षेत्र के ग्राम जामगांव (एम) में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षेत्रीय समाज, दुर्ग राज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गृहमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर भव्य स्वागत किया गया।


मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना उनके लिए हमेशा खुशी की बात होती है। उन्होंने संकेत दिए कि प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए जल्द ही एक बड़ी योजना या घोषणा सामने आ सकती है। साथ ही लंबे समय से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक रुख जाहिर किया।


नक्सल ऑपरेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के कई गांव पहले बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, लेकिन अब सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है। अर्बन नक्सल के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की नीति साफ है—हथियार छोड़कर संविधान के दायरे में आना ही एकमात्र रास्ता है।


पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।


वहीं, 2017 की सीएफ वेटिंग भर्ती को लेकर गृहमंत्री ने साफ किया कि वेटिंग क्लियर करना संभव नहीं है, हालांकि अभ्यर्थियों से संवाद के लिए सरकार तैयार है। फोर्स वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईईडी मुक्त गांव बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है और एक साल तक स्थिति स्थिर रहने के बाद ही फोर्स हटाने पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा नक्सलियों से बरामद करीब 10 किलो सोने के उपयोग को लेकर भी सरकार आगे निर्णय लेगी।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के दुर्ग दौरे में सामाजिक अधिवेशन में शिरकत, महिलाओं के लिए बड़ी योजना के संकेत, नक्सल ऑपरेशन और भर्ती पर बड़ा बयान।


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *