छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक सराहनीय अभियान चलाते हुए 205 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल्स की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने टेक्निकल एनालिसिस के जरिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर और आसपास के इलाकों से इन मोबाइल फोन को ट्रैक कर सफलतापूर्वक रिकवर किया।रविवार को सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए। लंबे समय बाद अपने फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी और उन्होंने दुर्ग पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की।इस दौरान पुलिस ने नागरिकों को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई। साथ ही अपील की गई कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल ब्लॉक और ट्रैक कराएं।इस पूरे अभियान में निरीक्षक प्रमोद सरिया और साइबर टीम की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक सराहनीय अभियान चलाते हुए 205 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल्स की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने टेक्निकल एनालिसिस के जरिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर और आसपास के इलाकों से इन मोबाइल फोन को ट्रैक कर सफलतापूर्वक रिकवर किया।
रविवार को सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए। लंबे समय बाद अपने फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी और उन्होंने दुर्ग पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की।
इस दौरान पुलिस ने नागरिकों को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई। साथ ही अपील की गई कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल ब्लॉक और ट्रैक कराएं।
इस पूरे अभियान में निरीक्षक प्रमोद सरिया और साइबर टीम की अहम भूमिका रही।
Your email address will not be published. Required fields are marked *