केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली और दमन और दीव के सिलवासा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। डेमानी रोड स्थित एक गैस गोदाम में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें पूरी तरह उड़ गईं। धमाके की गूंज करीब 30 मीटर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। हादसे के दौरान सड़क पर मलबा गिरने और तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई, वहीं पास के स्कूल के बच्चों में भी दहशत फैल गई।घटना सुबह करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद 10-15 मिनट तक धूल और धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कलेक्टर प्रियांक किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग के दौरान हुआ। इसी दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली और दमन और दीव के सिलवासा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। डेमानी रोड स्थित एक गैस गोदाम में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें पूरी तरह उड़ गईं। धमाके की गूंज करीब 30 मीटर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। हादसे के दौरान सड़क पर मलबा गिरने और तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई, वहीं पास के स्कूल के बच्चों में भी दहशत फैल गई।
घटना सुबह करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद 10-15 मिनट तक धूल और धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कलेक्टर प्रियांक किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग के दौरान हुआ। इसी दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *