छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को 281.900 किलो गांजा जब्त करते हुए 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के फुलबानी इलाके से गांजे की एक बड़ी खेप पुणे ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के NH-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी कारों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। दोनों वाहनों में कुल 5 आरोपी सवार थे, जो सभी महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को 281.900 किलो गांजा जब्त करते हुए 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के फुलबानी इलाके से गांजे की एक बड़ी खेप पुणे ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के NH-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी कारों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। दोनों वाहनों में कुल 5 आरोपी सवार थे, जो सभी महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *