SAIL में नया नेतृत्व: BHU एल्यूमिनी व MSME अध्यक्ष के के झा ने दी शुभकामनाएं, के.के. सिंह बने CMD के अतिरिक्त प्रभारी

भिलाई /स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत निदेशक (कार्मिक)  कृष्ण कुमार सिंह ने 02 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति को लेकर उद्योग जगत में खुशी का माहौल है।


एमएसएमई उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा एवं Banaras Hindu University Alumni Association के सदस्य ने  के.के सिंह को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि के.के. सिंह का लंबा अनुभव, कुशल नेतृत्व और मजबूत प्रशासनिक पकड़ सेल की सभी इकाइयों को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि श्री सिंह भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कार्य कर चुके हैं और प्लांट के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।


 कृष्ण कुमार सिंह को प्रचालन (Operations), मानव संसाधन विकास (HRD), सतर्कता (Vigilance) तथा कार्मिक एवं प्रशासन (P&A) जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग चार दशकों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (Management Trainee) के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने ‘ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल’ सहित कई विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।


वे कार्मिक एवं प्रशासन विभाग में कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) सहित कई नेतृत्वकारी पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2022 में उन्हें निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया, जो उनके गहरे अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।


निदेशक (कार्मिक) के रूप में अपने कार्यकाल में  के.के सिंह ने सेल के मानव संसाधन को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण और विकास के लिए कई प्रगतिशील योजनाओं की शुरुआत की, जिससे संगठन की कार्यसंस्कृति और कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार हुआ है।

 के.के सिंह ने Banaras Hindu University से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और वे BHU एल्यूमिनी भिलाई के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एल्यूमिनी एवं उद्योग जगत के सदस्यों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


 के.के. सिंह के नेतृत्व में सेल के सतत विकास, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *