भिलाई में Steel Authority of India Limited (सेल) में नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने 2 अप्रैल को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। यह जिम्मेदारी फिलहाल तीन महीने के लिए सौंपी गई है।एमएसएमई उद्योग संघ के अध्यक्ष के के झा एवं Banaras Hindu University Alumni Association के सदस्य ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि के.के. सिंह का लंबा अनुभव और बहुआयामी कार्यशैली निश्चित रूप से सेल के सभी प्लांट्स को नई मजबूती प्रदान करेगी। के के झा यह भी बताया कि Bhilai Steel Plant समेत विभिन्न विभागों में कार्य करने के कारण सिंह को उद्योग की गहरी समझ है, जिसका लाभ सेल की हर इकाई को मिलेगा।करीब चार दशकों के अनुभव के साथ के.के. सिंह का करियर बेहद समृद्ध रहा है। उन्होंने वर्ष 1987 में भिलाई स्टील प्लांट से प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और समय के साथ मानव संसाधन, प्रचालन, सतर्कता, कार्मिक और प्रशासन जैसे अहम विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शैक्षणिक रूप से भी वे मजबूत पृष्ठभूमि रखते हैं और Banaras Hindu University से pass out होने के साथ BHU एलुमनाई भिलाई सदस्य भी हैं।तीन महीने के इस कार्यकाल में उनके नेतृत्व में SAIL की परियोजनाओं में नई गति और दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *