भिलाई की कंपनी में भीषण आग हथखोज इंजीनियरिंग पार्क में आग का तांडव थेथिस कंपनी में लगी भीषण आग,

भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि आसमान काले धुएं से ढक गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


चौंकाने वाली बात यह रही कि कंपनी प्रबंधन द्वारा इस घटना को छिपाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने जब आसमान में उठता घना धुआं देखा, तब जाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर कमांडेंट नागेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व करते रहे।


बताया जा रहा है कि इस कंपनी में पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस घटना ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की भूमिका पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *