के.के. झा बने MSME जिला उद्योग संघ दुर्ग के निर्विरोध अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन


दुर्ग \एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) जिला उद्योग संघ, दुर्ग के वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में  के.के. झा पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

अरविंदर सिंह खुराना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि  व्यास शुक्ला एवं  मयूर कुकरेजा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 अंकित मेहता को महासचिव तथा  निश्चय कुमार झा को सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष के रूप में  विजय अग्रवाल एवं उप कोषाध्यक्ष के रूप में श्री भगवान अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई।

संयुक्त सचिव के रूप में श्री मुदित राठी एवं  नितिन जैन को नियुक्त किया गया।


कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी में कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से:

आर.के. सिंह, रामकुमार बंसल, विवेक झा, देशराज यादव, अनिल शुक्ला, अंशुल जैन, शिवम बंसल, पवन भाटिया, अमन मेहता, आर. कबालिया, सौरभ राय, मनोज अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, इशदीप सिंह खुराना, ज्योतिकांत ओम प्रकाश शर्मा  विपिन त्रेहन अग्रवाल एवं अभिजीत शुक्ला ओम प्रकाश शर्मा  विपिन त्रेहन शामिल हैं।

मुख्य सलाहकार

अध्यक्ष  के.के. झा द्वारा  संतोष शर्मा (VS Group) एवं  एस. स्वामीनाथन (Atmasco Group) को संगठन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष  के.के. झा ने कहा कि दुर्ग जिला उद्योग केंद्र को पुनः सक्रिय करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं उद्योग विभाग के साथ बैठक कर MSME उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अरविंदर सिंह खुराना ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से मिलने वाले ऑर्डरों में कमी आई है। इस स्थिति को सुधारने के लिए 7 लाख रुपये तक की निविदा सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने की मांग की गई है, ताकि सहायक उद्योगों को अधिक कार्य मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि 12 लाख रुपये तक की निविदाएं सहायक उद्योगों के लिए ही आरक्षित की जाती हैं, तो इससे MSME एवं सहायक  उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही, CPD (Central Planning Department) में बजट बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सहायक उद्योगों को अधिक अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम संचालन

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्योगपति  जे.के. जैन द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन  चमनलाल बंसल ने किया।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *