दुर्ग में दो जगह भीषण आग, 500 एकड़ फसल जली, मार्केट की दुकानें खाक

दुर्ग जिले में आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया।

पहली घटना धमधा क्षेत्र के ग्राम खिलोरा खुर्द की है, जहां खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और करीब 500 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

वहीं दूसरी घटना शहर के इंदिरा मार्केट की है, जहां बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर तक लपटें दिखाई दीं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थित की गंभीरता को देखते हुए भिलाई स्टील प्लांट के दमकल कर्मियों की भी मदद ली गई। करीब 6 दमकल वाहनों की मदद से रातभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

मौके पर विजय अग्रवाल और सुखनंदन राठौर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फिलहाल दोनों ही मामलों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *