नक्सलवाद खत्म होते ही बस्तर बनेगा एजुकेशन हब: मंत्री गजेंद्र यादव 31 मार्च की डेडलाइन से पहले बड़ा बयान, नक्सल प्रभावित इलाकों में तेज़ी से हो रहा विकास

दुर्ग में NTPC द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि अमित शाह द्वारा किया गया नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का वादा अब पूरा होता नजर आ रहा है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों के चलते सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं कई मुठभेड़ों में नक्सली मारे गए हैं। मंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है और जिन गांवों में वर्षों से तिरंगा नहीं फहराया गया था, वहां अब राष्ट्रीय ध्वज लहराया जा रहा है।

विशेष रूप से अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाकों के 37 गांवों में विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्कूल शुरू किए गए हैं, जिससे आदिवासी बच्चों की शिक्षा में सुधार हो रहा है।

मंत्री ने बताया कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों में तीन लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि अब युवा विकास और खेल की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

सरकार अब अबूझमाड़, नारायणपुर, ओरछा और सुकमा जैसे क्षेत्रों में दो बड़े एजुकेशन हब स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *