एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी परिवहन मामला, दो आरोपी गिरफ्तार 15 टन अवैध लकड़ी के साथ फर्जी अनुमति पत्र का खुलासा, SDM की शिकायत पर कार्रवाई

सूरजपुर जिले में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में करीब 15 टन अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि सेमर और लिप्टस की लकड़ी को कसकेला से रायपुर स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री ले जाया जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर परिवहन को वैध दिखाने की कोशिश की।

वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच में खुलासा हुआ कि एसडीएम शिवानी जायसवाल के फर्जी हस्ताक्षर कर कटाई और परिवहन के लिए अनुमति पत्र जारी किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम शिवानी जायसवाल की शिकायत पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक राजेश यादव और बृजनारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रशांत ठाकुर (डीआईजी, सूरजपुर) ने बताया कि एसडीएम की शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *